वेबसाइट क्या होता है और आपके कोचिंग के लिए एक अच्छी वेबसाइट का होना क्यों जरूरी है
ज्यादातर लोग यह मानते है की इंटरनेट ही वेबसाइट होती है| जबकि ऐसा नही है, इंटरनेट एक ऐसा प्रोग्राम है जो हमे ऑनलाइन डाटा के साथ जोड़ने में मदद करता है| अधिकतर लोगों को इंटरनेट और वेबसाइट के बीच अंतर नहीं पता होता हैं और उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं होती है कि ये किस तरह से कोचिंग क्लास को बढ़ाने के लिए जरूरी है।
तो चलिए आज इस पोस्ट के जरिए जानते हैं कि वेबसाइट क्या होती है, और साथ ही ये भी समझते हैं कि आपके कोचिंग क्लास के लिए एक अच्छी वेबसाइट क्यों जरूरी हैं।
वेबसाइट क्या है
वेबसाइट वेबपेज का एक समूह है जो हाइपरटेक्स्ट के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। एक वेबपेज, html से बना वह डॉक्यूमेंट होता है जिसमें टेक्स्ट, इमेज, वीडियो शामिल होते हैं और हम जैसे-तरह की जानकारियां देते हैं। आप अभी जो पोस्ट पढ़ रहे हैं यह भी एक वेबपेज है।
वेबसाइट का मुख्य पेज होम पेज कहलाता है। यह वेबसाइट का दरवाजा होता है जिससे आप प्रवेश करते है। हर इंसान का कोई नाम होता है वैसे ही वेबसाइट का भी एक नाम होता है जिसे डोमेन नाम कहते हैं। जैसे हमारी वेबसाइट का नाम www.mgiwebzone.com है।
आपकी कोचिंग क्लास के लिए वेबासइट क्यों जरूरी हैं
1) वेबसाइट के जरिए छात्रों के बीच आपकी कोचिंग क्लास की अलग पहचान बनती है। जिसकी वजह से छात्र आपकी कोचिंग क्लास को गंभीरता से लेते हैं।
2) अगर आप अपनी कोचिंग इंस्टीट्यूट को दूसरों से अलग दिखना चाहते हैं, तो इसके लिए वेबसाइट एक असरदार मार्केटिंग का तरीका साबित होती है।
3) वेबसाइट छात्रों को एक ऐसा प्लैटफॉर्म मुहैया कराती है, जिसके जरिए छात्रों और आपके बीच बातचीत के तरीके की गुंजाइश बनती है।
4) वेबसाइट आपका नंबर वन मार्केटिंग टूल बन सकती है। इसके जरिये आप सूचनाएं साझा कर सकते हैं, छात्रों से तालमेल बिठा सकते हैं और कई अहम बातें कह सकते हैं।
वेबसाइट कितने तरह की होती हैं
आपको बता दें कि वेबसाइट दो तरह की होती हैं. पहले तरीका स्टेटिक (Static) के नाम से जाना जाता हैं। दूसरे तरीके की बात की जाए तो दूसरे तरीके को डायनामिक (Dynamic) कहा जाता है। आप ये दोनों ही सर्विस हम से ले सकते हैं। हम वेबसाइट आपकी कोचिंग क्लास के लिए एक अच्छी और काफी आकर्षक वेबसाइट तैयार कर सकते हैं।
1. स्टेटिक वेबसाइट: शायद आप जानते होंगे स्टेटिक का अर्थ स्थिर होता है। तो स्टेटिक वेबसाइट वो होती हे जिनके वेब पेज हमेशा एक जैसे ही होते है। मतलब उनमे कभी कोई भी बदलाव नहीं किया जाता। दुनिया का कोई भी व्यक्ति उस पेजे को खोला करेगा, तो सबको एक ही जैसे नजर आएगा।
आप अपनी कोचिंग क्लास के लिए स्टेटिक वेबसाइट बना कर छात्रों को आकर्षित कर सकते हैं। इसके लिए आप हमारी सेवाएं भी ले सकते हैं। हम स्टेटिक वेबसाइट बनाते हैं, ताकि आप ज्यादा से ज्यादा छात्रों को एडिमशन के लिए आकर्षित कर सकें।
2. डायनामिक वेबसाइट: डायनामिक का मतलब गतिशील होता है। सरल शब्दों में कहें तो जो हमेशा बदलता रहता है। ये एक ऐसी वेबसाइटस होती है जो हर यूजर के लिये अलग-अलग दिखती है। साथ ही उसमे हमेशा बदलाव होता रहता है उसे ही डायनामिक वेबसाइट कहते है।
आप डायनामिक वेबसाइट के जरिए अलग- अलग तरह के सोच वाले छात्रों को अलग-अलग तरीकों से आकर्षित कर सकते हैं। इसके लिए आप हम से जुड़कर हमारी सेवाएं भी ले सकते हैं। हम डायनामिक वेबसाइट बनाते हैं, ताकि आप अपनी कोचिंग क्लास को अलग-अलग तरीकों से छात्रों तक पहुंच सकें।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कोचिंग क्लास की न सिर्फ एक आकर्षक वेबसाइट हो, बल्कि उसके जरिए ज्यादा से ज्यादा छात्र आप से जुड़े तो, हमारे साथ जुड़ कर ये काम आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि हम आज के दौर में डिजिटल मार्केटिंग कि वो सारी सर्विस प्रोवाइड करते हैं, जो कि आपके लिए बेहद ही फायदेमंद हैं। इसके लिए आप हमारे एक्सपर्ट से भी बात कर सकते हैं, साथ ही फ्री में एडवाइस ले सकते हैं।
